नई दिल्लीभारतीय ओपनर और की गिनती दुनिया के धुरंधर ओपनरों में की जाती है और दोनों की ओपनिंग जोड़ी सीमित ओवरों के क्रिकेट में कमाल करती है। धवन ने एक विडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया जिसमें वह रोहित की बेटी समायरा के संग खेलते नजर आ रहे हैं। विडियो में रोहित ने अपनी बेटी समायरा को गोदी में लिया हुआ है। समायरा जैसे ही शिखर के सिर को छूती है, वह बिस्तर पर गिरने का नाटक करते हैं। अगले ही पल उठते हैं और फिर से समायरा ऐसे ही करती है। धवन ने इस विडियो को कैप्शन दिया- प्यारी समायरा के साथ थोड़ी मस्ती। दिल की इमोजी बनाते हुए शिखर ने इस विडियो में रोहित को भी टैग किया है। रोहित शर्मा और शिखर धवन फिलहाल भारतीय टीम के साथ दिल्ली में हैं जहां टीम को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज का पहला टी20 खेलना है। नियमित कप्तान विराट की गैरमौजूदगी में बांग्लादेश के खिलाफ इस टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा संभाल रहे हैं। रोहित ने हाल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में टेस्ट क्रिकेट में पहली बार ओपनिंग की और केवल 6 पारियों में 529 रन बनाए जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है। सीरीज के बाद वह टेस्ट रैंकिंग में टॉप-10 में पहुंचे थे।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/327UgZ3






0 comments:
Post a Comment