नई दिल्लीदिल्ली में वायु प्रदूषण की वजह से लगाई जा रहीं भारत बनाम बांग्लादेश पहला टी-20 इंटरनैशनल मैच के रद्द होने की तमाम अटकलों पर अब विराम लग चुका है। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में बांग्लादेश टीम ने टॉस जीतकर पहले बोलिंग का फैसला किया है। मैच में मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे डेब्यू कर रहे हैं। 3 मैचों की सीरीज की शुरुआत इस मैच से हो रही है। इसके बाद इसके बाद उसे दूसरा 7 नवंबर को राजकोट और तीसरा मैच 10 नवंबर को नागपुर में बांग्लादेश के खिलाफ खेलना है। सीरीज से पहले लगा था बांग्लादेश को झटकाभारतीय टीम मैनेजमेंट ने इस सीरीज के लिए अपने नियमित कप्तान विराट कोहली को आराम दिया है, जबकि बांग्लादेश की टीम को भी अपना यह मैच उसके नियमित टी20 कप्तान शाकिब अल हसन के बगैर ही खेल ही है। दरअसल, शाकिब पर इस दौरे की शुरुआत से पहले आईसीसी ने दो साल का बैन लगा दिया। भारतीय टीम के लिए इस सीरीज में रोहित शर्मा कप्तानी कर रहे हैं, जबकि बांग्लादेश की कमान उसके ऑलराउंडर खिलाड़ी महमदुल्लाह को सौंपी गई है। हेड टु हेड: कभी नहीं हारा है भारतरेकॉर्ड पर नजर डालें तो भारतीय टीम ने अब तक हुए सभी 8 मुकाबलों में बांग्लादेश को हराया है। इस तरह उसका पड़ोसी देश के खिलाफ 100% जीता का रेकॉर्ड है। इनके बीच पहला मैच 2009 में खेला गया था, जबकि आखिरी टी-20 इंटरनैशनल मैच 2018 में निदाहास ट्रोफी का फाइनल था। इस मैच में दिनेश कार्तिक ने आखिरी गेंद पर सौम्य सरकार को छक्का जड़ते हुए भारत को जीत दिलाई थी। रोहित सर्वश्रेष्ठ बैट्समैनबल्लेबाजों की बात करें तो ओपनर और मौजूदा सीरीज के लिए विराट कोहली की गैरमौजूदगी में कप्तान नियुक्त किए गए रोहित शर्मा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। दोनों टीमों में सबसे अधिक 356 रन रोहित के नाम हैं। इस दौरान उनका औसत 44.50 है, जबकि सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89 रन है। इसके बा सब्बीर रहमान (236 रन) का नंबर आता है। संभावित टीमेंभारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (wk), शिवम दुबे, संजू सैमसन (wk), क्रुणाल पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद, युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर बांग्लादेश: सौम्य सरकार, लिटन दास, मोहम्मद मिथुन, मुशफिकुर रहीम (wk), महमदुल्लाह (कप्तान), मोसादिक हुसैन, अफीफ हुसैन, अराफात सनी, मुस्तफिजुर रहमान, अल-अमीन हुसैन, अहु हीदर, तैजुल इस्लाम
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Ca772g






0 comments:
Post a Comment