सिडनीक्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को अपना निदेशक नियुक्त किया। मेलानी ने 1997 में ऑस्ट्रेलिया की ओर से पदार्पण किया और दो बार विश्व कप जीतने वाली टीम की सदस्य रहीं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करते हुए शतक बनाया। मेलानी ने कहा कि वह बोर्ड के साथ काम करने का मौका मिलने से रोमांचित हैं। क्रिकेट के प्रति सेवा के लिए 47 साल की मेलानी को इस साल देश के सर्वोच्च सम्मान में से एक ‘मेडल ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑस्ट्रेलिया’ से नवाजा गया। उन्होंने कहा कि वह अपने अनुभव का इस्तेमाल करेंगी। मेलानी सरे काउंटी, इसेनडन मारिबिरनोंग पार्क प्रीमियर क्लब, विक्टोरिया और तस्मानिया की टीमों की ओर से खेलीं। उन्होंने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टेलीविजन कमेंटेटर की भूमिका भी निभाई है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34AQLvO






0 comments:
Post a Comment