मुंबईऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर ने बुधवार को कहा कि टी20 क्रिकेट थोड़ा लॉटरी की तरह है लेकिन उन्होंने कहा कि अगले साल उनके देश में होने वाले इस फॉर्मेट के आईसीसी विश्व कप में भारत प्रबल दावेदारों में से एक होगा। गिलक्रिस्ट ने भारत के अलावा इंग्लैंड और अपने देश और न्यू जीलैंड को दौड़ में शामिल बताया। उन्होंने यहां एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘शायद वे (भारत) सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंच सकते हैं। मैं भविष्यवाणी नहीं कर सकता कि कौन इस खिताब को जीतेगा लेकिन मुझे प्रबल दावेदारों में भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यू जीलैंड के लंबा सफर तय करने, निश्चित रूप से सेमीफाइनल तक पहुंचने की उम्मीद है।’ उन्होंने इससे पहले कहा था कि अगले साल होने वाले इस फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में स्पिनर और कलात्मक बल्लेबाज ज्यादा कामयाब हो सकते हैं क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के मैदान दूसरी जगहों से काफी बड़े होते हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2Cfom2t






0 comments:
Post a Comment