नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान ने मंगलवार को अपना 31वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्हें दिग्गज क्रिकेटरों के अलावा कई बड़ी हस्तियों ने शुभकामनाएं दीं। उनकी टीम के साथी और ओपनर ने भी ट्विटर पर विराट को बर्थडे विश किया। रोहित ने लिखा, 'हैपी बर्थडे विराट कोहली, आपका आने वाला साल बेहतर रहे। भगवान का आशीर्वाद मिले।' उन्होंने विराट को टैग भी किया। पढ़ें, विराट ने एक दिन बाद यानी बुधवार को इस पर जवाब दिया और थैंक्स रोहित लिखा। बता दें कि विराट को बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से आराम दिया गया है और उनकी जगह टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा संभाल रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को विराट ने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ जन्मदिन मनाया। उन्होंने पत्नी बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया। विराट बांग्लादेश के खिलाफ भारत की मेजबानी में खेली जा रही टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं हैं और खबरें हैं कि अनुष्का के साथ भूटान में समय बिता रहे हैं।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32oIAkG






0 comments:
Post a Comment