तेजपुर (असम) ऑफ स्पिनर निर्देश बैसोया ने बुधवार को यहां मेघालय की तरफ से नागालैंड के खिलाफ अंडर-16 विजय मर्चेंट ट्रोफी में सभी 10 विकेट लेकर विशिष्ट उपलब्धि हासिल की। मूल रूप से मेरठ के रहने वाले बैसोया ने 21 ओवरों में 51 रन देकर 10 विकेट लिए। उन्होंने 10 ओवर मेडन किए। नागालैंड की टीम मैच के पहले दिन केवल 113 रन पर आउट हो गई। अगर टेस्ट क्रिकेट की बात करें तो भारत के दिग्गज लेग स्पिनर ने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ दिल्ली में एक पारी में 74 रन देकर 10 विकेट लिए थे। भारत ने वह मैच 212 रन से जीता था। मणिपुर के तेज गेंदबाज रेक्स सिंह ने पिछले साल कूच बेहार ट्रोफी के मैच की एक पारी में सभी 10 विकेट हासिल किए थे। पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा है। मैं पैदा भी नहीं हुआ था, जब अनिल कुंबले ने 10 विकेट चटकाए थे, लेकिन मैंने उस बारे में बहुत सुना है। मैं हमेशा वैसा कुछ करना चाहता था, लेकिन कभी यह नहीं सोचा था कि यह मेरी जिंदगी में इतनी जल्दी हो जाएगा। मैंने अभी अपने परिवार से बात की और वे भी भावुक हो उठे।’ यह पूछे जान पर कि मैच में कब उन्हें लगा कि वह 10 विकेट ले सकते हैं, निर्देश ने कहा, ‘मैंने पहले सत्र तक ही छह विकेट चटका लिए थे और उस समय मुझे लगा कि मैं सभी 10 विकेट ले सकता हूं। मेरा साथियों ने मेरा साथ दिया। पिच में सुबह से टर्न थी और मौसम ने भी मेरी मदद की।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/36ANCOp






0 comments:
Post a Comment