Tuesday, November 5, 2019

कोलकाता में IPL खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को

मुंबईइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को कोलकाता में होगी। की संचालन परिषद ने मंगलवार को यहां एक बैठक में यह फैसला लिया। हर साल अप्रैल मई में होने वाले आईपीएल के लिये खिलाड़ियों की नीलामी पहली बार कोलकाता में हो रही है। यह शहर बॉलिवुड स्टार शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान है। आईपीएल संचालन परिषद के एक सदस्य ने बैठक के बाद कहा, ‘खिलाड़ियों की नीलामी कोलकाता में 19 दिसंबर को होगी। पहले यह बेंगलुरू में होती थी।’ हर फ्रैंचाइजी को 2019 सत्र में 82 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे जो 2020 सत्र में बढ़कर प्रति टीम 85 करोड़ रुपये हो गए हैं। देखें, इसके अतिरिक्त तीन करोड़ रुपये अतिरिक्त हर टीम के पास होंगे। दिल्ली कैपिटल्स के पास 7.7 करोड़, राजस्थान रॉयल्स के पास 7.15 करोड़ और केकेआर के पास 6.05 करोड़ रुपये का बैलेंस है। आ आईपीएल 2020 की नीलामी से पहले टीमों के पास शेष राशि: चेन्नै सुपर किंग्स : 3.2 करोड़ रुपये, दिल्ली कैपिटल्स : 7.7 करोड़ रुपये, किंग्स इलेवन पंजाब : 3.7 करोड़ रुपये, कोलकाता नाइट राइडर्स : 6.05 करोड़ रुपये, मुंबई इंडियंस : 3.55 करोड़ रुपये, राजस्थान रॉयल्स : 7.15 करोड़ रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : 1.80 करोड़ रुपये, सनराइजर्स हैदराबाद : 5.30 करोड़ रुपये


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NGLqwn
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support