मुंबई संचालन परिषद पहली बार ‘नो बॉल’ के लिए विशेष अंपायर रखने की सोच रही है चूंकि अतीत में कई विवादित फैसलों के कारण भारतीय मैच अधिकारियों के स्तर को लेकर सवाल उठे हैं। ऐसा समझा जाता है कि आईपीएल मैचों के दौरान ‘पावरप्लेयर’ सब्स्टीट्यूशन भी फिलहाल शुरू नहीं किया जा रहा है क्योंकि इस सप्ताह के आखिर में शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप में इसका ट्रायल नहीं हो सकेगा। पढ़ें, पूर्व टेस्ट बल्लेबाज बृजेश पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में एफटीपी विंडो, विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता, भारतीय टीम का एफटीपी और फ्रैंचाइजी के विदेश में दोस्ताना मैच खेलने की संभावनाओं पर बात हुई। संचालन परिषद के एक सदस्य ने पत्रकारों से कहा, ‘सब कुछ ठीक रहा तो अगले आईपीएल में नियमित अंपायरों के अलावा नोबाल के लिये एक विशेष अंपायर होगा। आईपीएल संचालन परिषद की पहली बैठक में इस पर बात हुई है।’ पढ़ें, पिछले आईपीएल में नो बॉल के कई फैसलों पर विवाद हुआ था। भारतीय कप्तान विराट कोहली की भारतीय अंपायर एस रवि से बहस भी हो गई थी जो एक आईपीएल मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के लसिथ मलिंगा की नो बॉल नहीं पकड़ सके जिससे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर वह मैच हार गई। पावर प्लेयर के बारे में अधिकारी ने कहा, ‘इस पर बात की गई लेकिन सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी में इस प्रयोग के लिए अब समय नहीं बचा है।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2NjDSR6






0 comments:
Post a Comment