Sunday, December 15, 2019

तो डि विलियर्स की होगी इंटरनैशनल क्रिकेट में वापसी

जोहानिसबर्गसाउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम के नवनियुक्त मुख्य कोच ने कहा है कि वह टी-20 विश्व कप को देखते हुए अब्राहम डि विलियर्स सहित कुछ खिलाड़ियों को संन्यास से वापसी करने का अनुरोध कर सकते हैं। 35 साल के डि विलियर्स दक्षिण अफ्रीकी टीम के सभी फॉर्मेट में कप्तान रहे थे। मार्च 2018 में डि विलियर्स ने संन्यास ले लिया था। इसके बाद से वह टी-20 फ्रेंचाइजी आधारित टूर्नामेंट में सक्रिय हैं। बाउचर ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘जब आप विश्व कप में जाते हैं तो आप चाहते हैं कि आपके श्रेष्ठ खिलाड़ी खेलें। मैं मानता हूं कि डि विलियर्स हमारे सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक रहे हैं और ऐसे में उनसे वापसी के लिए कहा जा सकता है। मैं अभी अभी इस काम में लगा हूं और हो सकता है कि आने वाले समय में मैं उनसे वापसी के लिए अनुरोध करूं। साथ ही मैं कुछ अन्य खिलाड़ियों से भी इसी तरह का अनुरोध कर सकता हूं।’ बाउचर ने कहा, ‘आप चाहते हैं कि आपके सबसे अच्छे खिलाड़ी विश्व कप में खेलें। अगर आपको इसके लिए कुछ मुद्दों को सुलझाना पड़ता है और अगर यह देश के लिए अच्छा है तो फिर ऐसा करने में कोई हर्ज नहीं।’ बाउचर ने यह भी कहा कि वह चाहेंगे कि वे खिलाड़ी भी दक्षिण अफ्रीका का रुख करें जो बीते कुछ समय में कोलपाक के तहत काउंटी क्रिकेट खेलने चले गए हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2RUHITA
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support