Sunday, December 15, 2019

एक वेटर को क्यों ढूंढ रहे सचिन, लोगों से की अपील

मुंबई को उस वेटर की तलाश है, जिसकी सलाह पर उन्होंने अपने एल्बो गार्ड को रिडिजाइन किया था। सचिन ने अपने ट्विटर एकाउंट पर एक विडियो साझा किया है, जिसमें वह उस घटना के बारे में बात कर रहे हैं। मास्टर ब्लास्टर ने बताया कि किस तहर वेटर की सलाह ने उनकी बैटिंग स्किल को बदलकर रख दिया। सचिन ने लिखा है, ‘मैं चेन्नै के ताज कोरोमंडल में टेस्ट सीरीज के दौरान एक स्टाफ से मिला था। मेरी उसके साथ एल्बो गार्ड को लेकर बात हुई थी। उसी की सलाह पर मैंने अपना एल्बो गार्ड रिडिजाइन किया था। मैं नहीं जानता कि वह अभी कहां है और मैं उससे मिलना चाहता हूं। क्या आप लोग उस वेटर की तलाश में मेरी मदद कर सकते हैं।’ सचिन ने कहा कि उन्हें अच्छी तरह याद है कि वह वेटर एक दिन उनके कमरें में आया था। वह कॉफी लेकर आया था। उसने उनसे एल्बो गार्ड पहनकर खेलते हुए बैट स्विंग के बारे में बात की थी। सचिन ने अपने विडियो में कहा, ‘उसने मुझसे कहा था कि एल्बो गार्ड पहनकर खेलते हुए मेरा बैट स्विंग बदल जाता है। वह मेरा बड़ा फैन था और मेरे एक्शन को कई बार देखता था। मैंने उससे कहा था कि तुम सही हो और दुनिया के पहले ऐसे इंसान हो, जिसने इस कमी को पकड़ा है। इसके बाद मैं मैदान से जब अपने कमरे में आया तब मैंने अपना एल्बो गार्ड रिडिजाइन किया था।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2YPrxrX
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support