Monday, December 2, 2019

ऐडिलेड टेस्ट जीत ऑस्ट्रेलिया ने किया पाक का सफाया

ऐडिलेड ऑस्ट्रेलिया ने यहां ऐडिलेड ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में सोमवार को पाकिस्तान को पारी और 48 रनों से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी 3 विकेट पर 589 रन बनाकर घोषित कर दी थी। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम यासिर शाह के शतक के बावजूद अपनी पहली पारी में 302 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे मेजबान टीम के खिलाफ फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा था। फॉलोऑन खेलने के बावजूद पाकिस्तान की टीम सोमवार को मैच के चौथे दिन 239 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे पारी और 48 रन से हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के लिए दूसरी पारी में शान मसूद ने 68, असद शफीक ने 57 और मोहम्मद रिजवान ने 45 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ने 5 और जोश हेजलवुड ने 3 विकेट चटकाए, जबकि मिशेल स्टार्क को एक विकेट मिला। मैच में रेकॉर्ड नाबाद 335 रनों की पारी खेलने वाले ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2DCql1j
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support