Monday, December 2, 2019

क्रिकेटर मनीष पांडे ने अश्रिता शेट्टी से की शादी

नई दिल्लीटीम इंडिया के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज और कर्नाटक के कप्तान ने सोमवार को एक नई पारी की शुरुआत की। रविवार को अपनी कप्तानी में कर्नाटक को सैयद मुश्ताक अली टी20 चैंपियन बनाने वाले मनीष ने सोमवार को अपनी प्रेमिका से शादी कर ली। मनीष इन दिनों घरेलू और इंटरनैशनल दोनों स्तर पर लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। इस बिजी शेड्यूल में उन्होंने अपनी शादी के लिए भी समय निकाला है। रविवार रात ही वह सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रोफी के खिताबी मुकाबले में तमिलनाडु के खिलाफ सूरत में खेल रहे थे और फिर वह शादी के लिए मुंबई पहुंचे और आज अश्रिता को अपनी जीवनसंगनी बनाया। अश्रिता तमिल फिल्मों की ऐक्ट्रेस हैं और उन्होंने तमिल सिनेमा की कुछ यादगार फिल्मों जैसे उधायम एनएच 4, ओरु कन्नीयुम मूनू कालावानीगालम जैसी फिल्मों में भी काम किया है। रविवार को कर्नाटक को सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी का खिताब जिताने के बाद मनीष ने बताया, 'वह भारत की अगली सीरीज के लिए देख रहे हैं, लेकिन इससे पहले मेरे लिए एक और महत्वपूर्ण सीरीज है। कल (सोमवार) को मैं शादी कर रहा हूं।' अपनी शादी से पहले तमिलनाडु के खिलाफ बैटिंग पर उतरे मनीष ने 45 बॉल में 60 रन की पारी खेलकर कर्नाटक का स्कोर 20 ओवर में 180 रन पहुंचाया। इस पारी में इस कप्तान ने 2 छक्के और 4 चौके जड़े थे। इस मुकाबले में कर्नाटक ने तमिलनाडु को 1 रन से मात देकर खिताब पर अपना कब्जा जमाया। मनीष पांडे वेस्ट इंडीज के खिलाफ 6 दिसंबर से शुरू हो रही टी20 और वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2ODZsAk
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support