जोहानिसबर्गसाउथ अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने सोमवार को यह जानकारी दी। फिलैंडर साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाजों की उस तिकड़ी का लंबे समय तक हिस्सा रहे, जिसमें डेल स्टेन और मोर्ने मोर्कल भी शामिल थे। स्टेन और मोर्कल पहले ही संन्यास की घोषणा कर चुके हैं। 34 साल के फिलैंडर ने 60 टेस्ट मैचों के अलावा 30 एकदिवसीय और सात टी20 मैचों में साउथ अफ्रीका का प्रतिनिधित्व किया है। टेस्ट में उनका रेकॉर्ड काफी प्रभावी रहा है जहां उन्होंने 22.16 की औसत से 216 विकेट लिए हैं। उन्होंने 13 बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट झटके। पढ़ें, साउथ अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड की तरफ से किए गए ट्वीट में कहा गया, ‘प्रोटियाज हरफनमौला फिलैंडर ने जनवरी 2020 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की है।’ फिलैंडर ने कहा, ‘मैं ईश्वर का शुक्रगुजार हूं कि मुझे 12 वर्षों तक अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। यह एक सम्मान और सौभाग्य की बात है कि मैं इस खेल के शानदार खिलाड़ियों के साथ खेला।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/374ZxTY






0 comments:
Post a Comment