Monday, December 23, 2019

ऋषभ पंत के लिए रखा जाएगा स्पेशलिस्ट कोच: प्रसाद

नई दिल्लीअखिल भारतीय सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने सोमवार को यहां कहा कि विकेट के पीछे संघर्ष कर रहे की विकेटकीपिंग में सुधार के लिए एक विशेषज्ञ को नियुक्त किया जाएगा। पंत ने कुछ समय पहले भी विकेटकीपिंग में सुधार के लिए पूर्व भारतीय विकेटकीपर किरण मोरे की देखरेख में काम किया था। वेस्ट इंडीज के खिलाफ रविवार को तीसरे एकदिवसीय मैच में पंत ने कई कैच टपकाए जिसके बाद वह आलोचकों के निशाने पर आ गए। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीमित ओवरों की सीरीज के लिए टीम चयन के मौके पर प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, ‘पंत को अपनी विकेटकीपिंग में सुधार करना होगा। हम उनके लिए विशेषज्ञ विकेटकीपिंग कोच रखेंगे।’ पढ़ें, 22 साल के इस विकेटकीपर को टीम प्रबंधन का पूरा साथ मिल रहा है लेकिन उन्हें लगता है कि पंत को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। पंत के खराब प्रदर्शन के कारण बांग्लादेश और वेस्ट इंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज के दौरान मैदान में मौजूद दर्शक बार बार धोनी का नाम ले रहे थे। कप्तान विराट कोहली ने हालांकि कहा कि पंत की जगह धोनी का नाम लेना इस युवा खिलाड़ी के लिए अपमानजनक होगा। बीसीसीआई के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली ने भी पंत का समर्थन करते हुए कहा था कि यह विकेटकीपर बल्लेबाज शानदार खिलाड़ी हैं जिन्हें परिपक्व होने में समय लगेगा।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/34LBWq9
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support