लंदनइंग्लैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज बाएं टखने की सर्जरी के कारण चार महीनों के लिए बाहर हो गए हैं। वह मार्च में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। बर्न्स को केपटाउन टेस्ट मैच से पहले वॉर्मअप के दौरान फुटबॉल खेलते हुए चोट लग गई थी। इसी कारण वह दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे। इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने मंगलवार को एक बयान जारी कर कहा, ‘इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रॉरी बर्न्स की सर्जरी सफल रही। सर्जरी सोमवार को लंदन में हुई। इसी कारण सरे के कप्तान चार महीने तक मैदान से दूर रहेंगे।’ पढ़ें, बर्न्स के चोटिल होने के बाद इंग्लैंड ने वॉर्मअप में फुटबॉल खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2FoH7C9






0 comments:
Post a Comment