मुंबई टीम इंडिया के ओपनर मंगलवार को मुंबई रणजी टीम के खिलाड़ियों से मिले। भारत का यह सीनियर बल्लेबाज इस दौरान लगातार दो हार झेलने वाली मुंबई रणजी टीम को इस परिस्थिति से बाहर निकलने की सीख देता नजर आया। रोहित को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से आराम दिया गया है लेकिन वह फिर भी क्रिकेट से दूर नहीं हैं। मुंबई टीम में पहले रेलवे से 10 विकेट से और फिर कर्नाटक से 5 विकेट से हार गई थी। इस मौके पर मौजूद मुंबई टीम के सूत्र ने कहा कि भारत की सीमित ओवरों की टीम के उप कप्तान ने बांद्रा कुर्ला परिसर (बीकेसी) में मुंबई रणजी टीम के खिलाड़ियों से बात की और उन्हें बताया कि वर्तमान परिस्थिति से कैसे उबरना है। पढ़ें, रोहित ने शनिवार को थोड़ी देर के लिए मुंबई और कर्नाटक के बीच दूसरे दिन का खेल देखा था। वह रविवार को भी बीकेसी आए और उन्होंने नेट्स पर अभ्यास किया। इस मौके पर मुंबई के कोच विनायक सावंत, गेंदबाजी कोच प्रदीप सुंदरम और टीम मैनेजर अजिंक्य नाइक भी उपस्थित थे। मुंबई को अपना अगला रणजी मैच 11 जनवरी से तमिलनाडु के खिलाफ चेन्नै में खेलना है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2QSy9Cv






0 comments:
Post a Comment