वेलिंगटनभारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज ने न्यू जीलैंड के खिलाफ लगतार दूसरे मैच में सुपर ओवर में मिली जीत को टीम का कभी हार ना मानने वाले जज्बा करार देते हुए कहा कि उनकी कोशिश सीरीज का 5-0 से जीतने की होगी। न्यू जीलैंड की टीम ने एक बार फिर आसानी से लक्ष्य हासिल करने वाली स्थिति से शुक्रवार को यहां मैच गंवा दिया जिससे पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में भारत की बढ़त 4-0 की हो गई। दोनों टीमें रविवार को सीरीज का आखिरी मुकाबले माउंट मौनगानुई में खेलेगी। पांडे ने टीम को खराब शुरुआत से उबार कर 36 गेंद में नाबाद 50 रन बनाए। जिससे भारत ने आठ विकेट पर 165 रन बनाया। उन्होंने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘यही हमारा मंत्र है, सिर्फ इन दो मैचों में नहीं हम किसी भी मैच में आखिरी गेंद तक हार नहीं मानेंगे। अगर आप इस मानसिकता से खेलेंगे तो आपको इस तरह के सुपर ओवर वाले मैच मिलेंगे और आपके पास वहां से जीतने का मौका होगा।’ उन्होंने कहा, ‘हम हमारे पर सीरीज को 5-0 से जीतने का मौका है और ऐसा करना बेहद ही शानदार होगा। पांचवें मैच में हमारी कोशिश यही होगी। किसी भी टीम ने इससे पहले ऐसा नहीं किया है ऐसे मुझे लगता है इसकी शुरुआत करना शानदार होगा।’ पांडे से जब पूछा गया कि क्या खिलाड़ियों को इस बात का भरोसा था कि वे एक बार फिर सुपर ओवर में जीतेंगे तो उन्होंने कहा, ‘बीच के ओवरों में लगा कि मैच हमारे हाथ से निकल जाएगा। लेकिन पिछले मैच में हम ऐसा करने में सफल रहे थे जिससे हमारा विश्वास और बढ़ा कि हम मैच को सुपर ओवर तक लेकर जा सकते हैं। हम आखिरी के कुछ गेंदों से पहले आश्वस्त थे कि मैच सुपर ओवर में जाएगा।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2S5mQaB






0 comments:
Post a Comment