बेनोनी (दक्षिण अफ्रीका) गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के बाद पदार्पण कर रहे सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हुरैरा (64) की अर्धशतकीय पारी से पाकिस्तान ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के क्वॉर्टर फाइनल में शुक्रवार को यहां अफगानिस्तान को छह विकेट से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत से रोमांचक मुकाबले की नींव रखी। गत चैंपियन भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच यह मुकाबला चार फरवरी को पोटचेफ्सट्रूम में खेला जाएगा। भारत ने मंगलवार (28 जनवरी) को ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया था। शुक्रवार के मैच में अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 189 रन पर आउट हो गई। पाकिस्तान ने 41.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। अफगानिस्तान के लिए कप्तान फरहान जखील ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद आमिर खान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे पाकिस्तान के लिए हुरैरा ने 64 रन बनाए जबकि दूसरे सालमी बल्लेबाज हैदर अली ने 28 रन का योगदान दिया। कासिम अकरम (नाबाद 25) और मोहम्मद हारिस (नाबाद 29) ने पांचवें विकेट के लिए 63 रन की अटूट साझेदारी कर टीम की जीत सुनिश्चित की।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2GDGZPN






0 comments:
Post a Comment