Friday, January 10, 2020

फिंच ने कप्तानी के मामले में शून्य को भर दिया : कोच मैकडॉनाल्ड

मुंबईऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कोच ऐंड्रू मैकडॉनाल्ड का मानना है कि एक क्रिकेटर के तौर पर काफी परिपक्व हो गए हैं और उन्होंने सीमित ओवरों में कप्तानी को लेकर पैदा हुआ शून्य भर दिया है। भारत के खिलाफ 14 जनवरी से शुरू होने वाले तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज में जस्टिन लैंगर की जगह मैकडॉनाल्ड कोच की भूमिका निभाएंगे। मैकडॉनाल्ड ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘मेरा मानना है कि पिछले तीन साल में आरोन फिंच नेतृत्वकर्ता के रूप में काफी आगे बढ़े हैं। कप्तानी के मामले में आस्ट्रेलिया में जो शून्य पैदा हुआ था वह उन्होंने भर दिया है। उनका कप्तान के रूप में विकास शानदार है। खिलाड़ियों को लेकर उनकी समझ लाजवाब है। ’ उन्होंने कहा, ‘टीम में निरंतरता की बात करते हैं तो उनके पास लगभग एक ही टीम है। विश्व कप के बाद से एक दो ही बदलाव हुए हैं।’ कोच ने कहा, ‘वह एक क्रिकेटर के रूप में परिपक्व हुआ है। वह खेल को समझता है, विरोधी टीम और अपने आसपास के लोगों को समझता है और इस सबसे उसे देश का बेहतरीन कप्तान बनने में मदद मिली।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/30dIFZ9
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support