Friday, January 10, 2020

भारत vs श्रीलंका, तीसरा टी20: LIVE अपडेट्स

पुणे भारत और श्रीलंका के बीच सीरीज का तीसरा और अंतिम टी20 इंटरनैशनल मैच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका के कप्तान लसिथ मलिंगा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया ने दूसरा टी20 जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी जबकि पहला मैच बारिश के कारण धुल गया था। भारत यदि आज का मैच जीतता है तो साल की पहली सीरीज अपने नाम करेगा जबकि श्रीलंका के जीतने पर सीरीज 1-1 से बराबरी पर समाप्त होगी। देखें, धवन और राहुल ओपनिंग को उतरेशिखर धवन और लोकेश राहुल ओपनिंग को उतरे। श्रीलंका के लिए कप्तान लसिथ मलिंगा पहला ओवर कर रहे हैं। धवन और राहुल ने इंदौर में दूसरे टी20 में भी अच्छी साझेदारी की थी और पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़े थे। सैमसन और चहल को मौकाभारतीय टीम में संजू सैमसन और युजवेंद्र चहल को इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-XI में शामिल किया गया। मनीष पांडे को भी जगह मिली। सैमसन को विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की जगह जबकि मनीष को शिवम दुबे के स्थान पर टीम में शामिल किया गया। चहल को कुलदीप यादव की जगह मौका मिला।श्रीलंकाई टीम में भी इस मैच के लिए दो बदलाव किए गए। एंजेलो मैथ्यूज और लक्षण सदाकन को जगह मिली है। श्रीलंका ने पहली बार जीता टॉसश्रीलंका ने सीरीज में पहली बार टॉस जीता और फील्डिंग का फैसला किया। इससे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ही सीरीज के पिछले दोनों मैचों में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया था। हालांकि पहला मैच बारिश और पिच गीली होने के कारण नहीं हो सका जबकि दूसरे टी20 में भारत ने एकतरफा जीत दर्ज की। मौसम और पिचआंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। तापमान न्यूनतम 16 डिग्री तक रह सकता है जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है। ऐसा मौसम क्रिकेट खेलने के लिए आदर्श माना जाता है। अगर पिच की बात करें तो पुणे की पिच बैटिंग के लिए कुछ खास नहीं रहेगी। इससे बोलर्स को भी कुछ ना कुछ मदद जरूर मिलने की संभावना जताई जा रही है। पुणे में भारत का रेकॉर्ड यहां भारतीय टीम ने दो मैच खेले हैं, एक में जीता है, जबकि एक में उसे हार मिली है। उसने 20 दिसंबर, 2012 को इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट से जीत दर्ज की थी, लेकिन 9 फरवरी, 2016 को उसे श्रीलंका से 5 विकेट से ही हार का सामना करना पड़ा था। यानी श्रीलंकाई टीम ने यहां एक मैच खेला है और उसे जीता भी है। प्लेइंग-XI भारत- लोकेश राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, विराट कोहली (कप्तान), मनीष पांडे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल श्रीलंका- दानुष्का गुणातिलका, अविष्का फर्नांडो, कुसल परेरा (विकेटकीपर), ओशादा फर्नांडो, एंजलो मैथ्यूज, धनंजय डि सिल्वा, दासुन शनाका, लक्षण सदाकन, वानिंडु हसारंगा, लसिथ मलिंगा (कप्तान) और लाहिरू कुमारा


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39Z5kN9
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support