ब्रिस्बेनस्पिनर के तीन विकेट से भारत ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के प्रैक्टिस मैच में मंगलवार को यहां वेस्ट इंडीज के खिलाफ दो रन से जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिला टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर सिर्फ 107 रन का मामूली स्कोर बनाया। जीत के लिए 108 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट इंडीज की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 105 रन ही बना सकी। पूनम ने चार ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट लिए। वेस्ट इंडीज की टीम 13 ओवर में एक विकेट पर 57 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी। दीप्ति शर्मा ने जैसे ही सलामी बल्लेबाज ली-एन किर्बी (42) को आउट किया, वेस्ट इंडीज की पारी लड़खड़ा गई। इसके तुरंत बाद कप्तान स्टेफनी टेलर (16), चेडिन नेशन (00) और डिएंड्रा डोटिन (01) भी पविलियन लौट गए जिससे टीम का स्कोर 17वें ओवर में पांच विकेट पर 67 रन हो गया। पढ़ें, हेली मैथ्यूज (25) और चिनले हेनरी (17) ने 19वें ओवर में तीन चौके और एक छक्का जड़ा जिसके बाद वेस्ट इंडीज को जीत के लिए अंतिम छह गेंदों पर 11 रन बनाने थे। हेनरी ने पूनम की गेंद पर चौका मारा लेकिन ओवर की चौथी गेंद पर मैथ्यूज आउट हो गईं। आखिरी गेंद पर जीत के लिए तीन रन की जरूरत थी लेकिन हेनरी वेदा कृष्णमूर्ति को कैच थमा बैठीं। इससे पहले भारत का शीर्ष क्रम भी लड़खड़ा गया। टीम ने चौथे ओवर की पहली गेंद तक 17 रन तक तीन विकेट गंवा दिए। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (04) छह गेंद ही खेल सकीं जबकि जेमिमा रोड्रिग्ज खाता खोलने में नाकाम रहीं। युवा शेफाली वर्मा भी दो चौके लगाकर शामिलिया कोन्नेल की गेंद पर आउट हो गईं। पढ़ें, कप्तान हरमनप्रीत कौर (11) और वेदा (05) भी प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहीं। दीप्ति शर्मा (21) और निचले क्रम की बल्लेबाजों पूजा वस्त्रकार (13), तानिया भाटिया (10) ने कुछ रन जुटाए जबकि शिखा पांडे ने 16 गेंद में नाबाद 24 रन की पारी खेल टीम के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39Dg2Ii






0 comments:
Post a Comment