जोहानिसबर्गपूर्व कप्तान और तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रही तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम में वापसी की। सोमवार को कप्तानी छोड़ने की घोषणा करने वाले डु प्लेसिस को क्विंटन डि कॉक की अगुआई वाली 16 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है। 35 वर्षीय डु प्लेसिस और रबाडा, दोनों को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद हुई वनडे और टी20 सीरीज से आराम दिया गया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का पहला मैच 21 फरवरी को जोहानिसबर्ग में होगा जबकि अगले दो मैच पोर्ट एलिजाबेथ (23 फरवरी) और केपटाउन (26 फरवरी) में खेले जाएंगे। पढ़ें, दिग्गज बल्लेबाज डु प्लेसिस ने सोमवार को तत्काल प्रभाव से टेस्ट और टी20 टीमों का कप्तानी पद छोड़ दिया। डु प्लेसिस को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया था, जिसे साउथ अफ्रीकी टीम ने रविवार को 1-2 से गंवा दिया। टीम इस प्रकार है: क्विंटन डि कक (कप्तान), तेंबा बावुमा, फाफ डु प्लेसिस, ब्योर्न फॉरटुइन, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, लुंगी गिडी, एनरिक नोर्त्जे, फेहलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, जान जान स्मट्स, डेल स्टेन, पीट वेन बिलजोन और वान डेर डुसेन।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39Ks7f0






0 comments:
Post a Comment