Saturday, March 7, 2020

हरमनप्रीत के शब्दों ने प्रेरित किया: पूनम

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टूर्नमेंट के उदघाटन मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर के शब्दों ने पूनम यादव को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और उन्होंने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और भारत को पहली बार आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस 28 वर्षीय स्पिनर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस मैच में चार विकेट लिए। वह अभी टूर्नमेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। आईसीसी वेबसाइट के अनुसार पूनम ने कहा, ‘जब पहले ओवर में मेरी गेंद पर छक्का लगा तो वह (हरमनप्रीत) मेरे पास आईं और कहा, ‘पूनम तुम टीम की सबसे अनुभवी खिलाड़ी हो और हमें तुमसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। ’ उन्होंने कहा, ‘इस तरह के शब्दों ने मुझे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उत्साहित किया। मैंने खुद से कहा कि मेरी कप्तान का मुझ पर इतना अधिक भरोसा है और मुझे वापसी करनी चाहिए। मैंने अगली गेंद पर विकेट लिया और उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।’ टी20 क्रिकेट में भारत की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाली पूनम इससे पहले उंगली में चोट के कारण ट्राएंगुलर सीरीज में नहीं खेल पाई थीं। उन्होंने कहा, ‘मैं ट्राएंगुलर सीरीज में नहीं खेल पाई थी इसलिए चयनकर्ताओं का आभार जो उन्होंने मुझ पर भरोसा दिखाया। जब मैं बाहर थी तो मैंने विश्व कप में मिलने वाली चुनौती को ध्यान में रखकर कड़ी मेहनत की थी। मैंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की खिलाड़ियों के कई विडियो देखकर उनकी कमजोरियों का पता लगाया था।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/32ZHCNU
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support