Saturday, March 7, 2020

मैदान पर उतरेंगे सचिन, शेयर किया विडियो

नई दिल्ली मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शनिवार को अनअकेडमी रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के पहले मैच में की इंडिया लेजंड्स का सामना की विंडीज लेजंड्स से होगा। सचिन का यह घरेलू मैदान पर है और यहीं पर उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आखिरी मुकाबला 14 नवंबर, 2013 को वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेला था। यह मैच रोड सेफ्टी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए खेला जा रहा है। सचिन ने शेयर किया विडियो सचिन ने शनिवार को मैच से पहले एक विडियो शेयर किया है। सचिन ने ट्वीट के साथ कैप्शन दिया है- 'एक बार फिर 22 गज की पिच पर एक मकसद के साथ। इस बार मैंने बल्ला उठाया है सड़क सुरक्षा के प्रति जगारूकता फैलाने के लिए और कैसे हम सब इसमे भागीदार बन सकते हैं। सड़क दुर्घटना में भारत का रेकॉर्ड खराब भारत में हर चार मिनट में एक इंसान सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवाता है। भारतीय टीम ने शुक्रवार को सीसीआई में कड़ा अभ्यास किया। सभी खिलाड़ी एक बार फिर मैदान पर वही कर रहे थे जो वह अपने जीवन भर करते आए थे। भारत की विश्व कप-2011 जीत के हीरो युवराज सिंह ने कहा, ‘शरीर थका हुआ लेकिन हमारे पास जो बचा है हम उसके साथ पूरी कोशिश करेंगे। विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के कई सदस्य यहां हैं। एक बार फिर मैदान पर उन्हीं सब लोगों के साथ वापसी कर अच्छा लग रहा है। मजा आएगा लेकिन साथ ही हम सीरियस क्रिकेट खेलने को लेकर भी तैयार हैं, क्योंकि यह एक अच्छे कारण के लिए होने जा रही है। सचिन कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमारी गेंदबाजी अच्छी है लेकिन फिल्डिंग चिंता की बात है।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/38uOi7Y
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support