कराची पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के प्रमुख ने शनिवार को कहा कि टूर्नामेंट इस साल के आखिर में तटस्थ स्थल पर आयोजित किया जाएगा। इस तरह से मनि ने बीसीसीआई अध्यक्ष के बयान का समर्थन किया जिन्होंने कहा था कि यह टूर्नमेंट दुबई में खेला जाएगा। मनि ने हालांकि कुछ दिन पहले गांगुली के इस बयान पर असहमति जताई थी कि भारत सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में नहीं खेल सकता है और इसलिए यूएई में खेला जाएगा। मनि ने शनिवार को हालांकि अपने पिछली टिप्पणी से ठीक उलट बयान दिया। उन्होंने इस्लामाबाद में पत्रकारों से कहा, ‘हमें एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के असोसिएट सदस्यों के हितों को ध्यान में रखना होगा। हम पाकिस्तान में टूर्नमेंट के मेजबानी करने को लेकर अड़े नहीं रह सकते हैं क्योंकि भारत पाकिस्तान आने को तैयार नहीं है। विकल्प यही है कि इसे तटस्थ स्थल पर आयोजित किया जाएगा लेकिन इस पर एसीसी को फैसला करना है।’ गांगुली ने कहा था कि भारत को 2018 में टूर्नमेंट की मेजबानी करनी थी लेकिन यह यूएई में खेला गया क्योंकि पाकिस्तान भारत में नहीं खेलना चाहता था। मनि से पूछा गया कि क्या एशिया कप सितंबर में खेला जाएगा उन्होंने कहा कि इसका फैसला एसीसी को इस महीने के आखिर में होने वाली बैठक में करना है। उन्होंने कहा, ‘अभी कोई फैसला नहीं किया गया है कि इसे यूएई या बांग्लादेश में आयोजित किया जाएगा।’
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/38scOqh






0 comments:
Post a Comment