Sunday, March 1, 2020

विराट कोहली पर दबाव, हम टारगेट में सफल हुए: बोल्ट

क्राइस्टचर्च हेगले ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच में टीम इंडिया एक बार फिर दबाव में है। पहली पारी में 7 रन की बढ़त लेने के बावजूद भारतीय टीम की दूसरी एक बार फिर लड़खड़ा चुकी है। दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 90 रन जोड़ने तक 6 विकेट गंवा दिए हैं। इस दौरे पर कप्तान का बल्ला पूरी तरह खामोश ही रहा और अपनी आखिरी पारी में भी वह सिर्फ 14 रन ही बना पाए। दूसरे दिन के खेल के बाद कीवी तेज गेंदबाज ने कहा कि हमारा टारगेट टीम इंडिया के कप्तान पर दबाव बनाए रखना था और हम इसमें कामयाब हुए। बोल्ट ने कहा, 'हमारे द्वारा बनाए गए दबाव के कारण विराट कोहली लगातार गलतियां करते रहे।' भारत के पास अब तक 97 रनों की लीड है। दिन का खेल खत्म होने के बाद ट्रेंट बोल्ट ने भारतीय कप्तान विराट कोहली के खराब फॉर्म को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, 'इसमें कोई शक नहीं कि वह दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं। हमने कोहली जैसे बड़े खिलाड़ी पर पर्याप्त दबाव बनाने का लक्ष्य रखा था और हम इसमें सफल रहे। बोल्ट ने कहा, 'विराट कोहली ने अब तक चारों पारियों में गलतियां कीं। हम भाग्यशाली रहे कि उनका बल्ला नहीं चला।' बता दें टीम इंडिया के कप्तान और भारतीय रनमशीन विराट कोहली ने इस टेस्ट सीरीज की 4 पारियों में 2, 19, 3 और 14 रन ही बनाए हैं। विराट इस दौरे पर किसी भी फॉर्मेट में शतक नहीं जमा पाए। इस दौरे पर उनके नाम एक फिफ्टी रही, जो उन्होंने हेमिल्टन वनडे में अपने नाम की थी। जब बोल्ट से इस टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाजो के संघर्ष पर सवाल किया गया तो इस तेज गेंदबाज ने कहा कि भारतीय बल्लेबाजों ने वेलिंग्टन और क्राइस्टचर्च की पिचों पर पैर जमाने में काफी समय लिया। इस लेफ्ट आर्म फास्ट बोलर ने कहा, 'भारतीय बल्लेबाज लो और स्लो पिचों पर खेलने के आदी हैं। ऐसे में उन्हें यहां दिक्कत हुई। साथ ही हमने उन पर शुरुआत से दबाव बनाए रखा। हमारे बल्लेबाजों के लिए भारत में खेलना बिल्कुल ऐसी ही स्थिति होती है। वे लो औ स्लो विकेट पर खेलने के आदी नहीं हैं।' इनपुट: एजेंसी


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3algvPY
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support