Monday, March 2, 2020

विराट की खराब फॉर्म, इंजमाम बोले- चिंता की बात नहीं

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने भारतीय कप्तान विराट कोहली का बचाव किया है। पाकिस्तान के इस पूर्व कप्तान ने विराट कोहली की मौजूदा फॉर्म को लेकर कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है। इंजमाम ने भरोसा जताया है कि कोहली मजबूती से वापसी करेंगे। कोहली की कप्तानी में भारत को न्यूजीलैंड के हाथों दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा और उनका बल्ला भी पूरी तरह खामोश दिखाई दिया। इस सीरीज में भारतीय टीम की रन मशीन माने जाने वाले विराट ने 2, 19, 3 और 14 (4 टेस्ट पारियों में 38 रन) रनों की पारियां ही खेलीं। इंजमाम ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'कई लोग कोहली की तकनीक और कई तरह की बातें कर रहे हैं। मैं इन सभी बातों से हैरान हूं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इसी तकनीक से 70 शतक जमाए हैं, आप कैसे उनकी तकनीक पर सवाल उठा सकते हैं।' इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने कहा, 'एक क्रिकेटर के तौर पर मैं कह सकता हूं कि खिलाड़ियों के करियर में ऐसा दौर आता है, जब वह काफी प्रयासों के बाद भी रन नहीं कर पाते। मोहम्मद युसूफ की बैकलिफ्ट ऊंची थी। उनका बल्ला गली की दिशा से नीचे आता था। जब उनकी फॉर्म खराब हुई तो लोगों ने उनकी तकनीक को लेकर बातें करना शुरू कर दीं। जब वो मेरे पास आए तो मैंने कहा कि आपने इस तकनीक से इतने रन कैसे किए।' दाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने कहा, 'टीम अच्छा नहीं कर रही है। अगर कोहली फेल होते हैं तो अन्य खिलाड़ियों का क्या? यह खेल का हिस्सा है और इसे मंजूर किया जाना चाहिए।' इंजमाम ने कहा कि कोहली को अपनी तकनीक में किसी तरह का बदलाव करने की जरूरत नहीं है। इस पूर्व कप्तान ने कहा, 'किसी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है। यह दौर भी चला जाएगा। मैं तकनीक के बारे में बात भी करना नहीं चाहता। विराट को अपनी तकनीक नहीं बदलनी चाहिए। वह मजबूत मानसिकता के खिलाड़ी हैं। उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। वह मजबूती से वापसी करेंगे।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2TdrFQW
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support