Friday, March 20, 2020

वर्ल्ड कप खेल चुके क्रिकेटर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव

लंदनचीन से फैले घातक कोरोना वायरस का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है और खेल जगत भी इससे अछूता नहीं है। स्कॉटलैंड के पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर को कोरोना वायरस का पॉजिटिव पाया गया है लेकिन वह इससे उबर रहे हैं। स्कॉटलैंड के लिए 2006 से 2015 तक 54 वनडे और 24 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले ऑफ स्पिनर हक ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। 37 साल के इस खिलाड़ी का ग्लास्गो में रॉयल एलेक्सांद्रा अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। माजिद आखिरी बार स्कॉटलैंड के लिए वर्ल्ड कप-2015 में खेले थे। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ नेल्सन में खेले गए उस मैच में 1 रन बनाया था और कोई विकेट नहीं ले सके थे। पढ़ें, उन्होंने ट्वीट किया, ‘कोरोना वायरस का पॉजिटिव पाए जाने के बाद आज संभवत: घर लौट सकता हूं। अस्पताल में स्टाफ और ठीक होने का संदेश भेजने वालों का शुक्रिया। जल्द ही स्वस्थ होकर लौटूंगा।’ स्कॉटलैंड में गुरुवार को 266 मामलों की पुष्टि हुई थी। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कई स्पोर्ट्स इवेंट, टूर्नमेंट और क्रिकेट सीरीज या तो स्थगित कर दिए गए हैं या उन्हें रद्द करने का फैसला किया गया है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2U7w3RP
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support