Friday, March 20, 2020

अकमल पर भ्रष्टाचार के आरोप, दोषी मिले तो लगेगा बैन

कराचीपाकिस्तान के विवादास्पद बल्लेबाज को शुक्रवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के दो अलग उल्लघंन के लिए आरोपित किया गया। उमर को 20 फरवरी को अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था और पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में उनकी फ्रैंचाइजी क्वेटा ग्लैडिएटर्स की ओर से खेलने से रोक दिया गया था। करियर में 16 टेस्ट, 121 वनडे और 84 टी20 इंटरनैशनल मैच खेल चुके उमर अकमल को पीसीबी के सतर्कता और सुरक्षा विभाग (बिना किसी देरी के) को भ्रष्ट पेशकश का खुलासा करने में असफल रहने के लिए आरोपित किया गया है। पढ़ें, चार्जशीट 17 मार्च को जारी की गई और उन्हें जवाब देने के लिए 31 मार्च तक का समय दिया गया है। यह पीसीबी की भ्रष्टाचार रोधी संहिता के 2.4.4 के अंतर्गत उल्लघंन था। भ्रष्टाचार रोधी संहिता के अनुबंध 6.2 के अनुसार 2.4.4 के अंतर्गत दोषी पाये जाने वालों के लिए कम से कम छह महीने और अधिकतम आजीवन सजा का प्रावधान है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3dgnDPN
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support