नई दिल्लीपड़ोसी देश पाकिस्तान में से जुडे़ 400 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और ऐसे में एहतियात के तौर पर कदम उठाए जा रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक विडियो क्लिप शेयर किया जिसमें पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर भी लोगों से हाथों को साफ रखने की अपील कर रहे हैं। अफरीदी इस विडियो मेसेज में सलाह दे रहे हैं कि पाकिस्तान को सुरक्षित रखने के लिए लोगों को साफ-सफाई खासतौर से हाथों को साफ रखने पर ध्यान देना होगा। इसके अलावा वह सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की भी सलाह दे रहे हैं। देखें, वह इस विडियो में कहते हैं, 'सेहत है तो सबकुछ है। कोरोना वायरस को शिकस्त देने के लिए हमें कुछ बातों पर अमल करना पड़ेगा। छींकते वक्त, खांसी के वक्त, खाने से पहले, खाने के बाद अपने हाथों को अच्छी तरह धोना और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना..ताकि मैं महफूज, पाकिस्तान महफूज।' पाकिस्तान में शुक्रवार को इस महामारी के कारण 77 वर्षीय एक शख्स की मौत हो गई। सिंध प्रांत के मंत्री डॉ. अजरा फजल ने इसकी पुष्टि की।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33z27kI






0 comments:
Post a Comment