Sunday, March 15, 2020

भुवी-बुमराह का सपनों में भी रहा खौफ: एरॉन फिंच

नई दिल्ली साल 2018 में जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था तब आरोन फिंच को और ने काफी परेशान किया था। ऑस्ट्रेलिया के सीमित ओवरों के प्रारूप के कप्तान फिंच ने खुलासा किया कि उस दौरे पर उन्हें सपने में भी यही आता था कि भुवनेश्वर और बुमराह उन्हें आसानी से आउट कर रहे हैं। पारी की शुरुआत करते हुए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान तीनों प्रारूपों में काफी संघर्ष करते हुए नजर आए थे। भुवनेश्वर कुमार की इनस्विंग गेंदों ने उन्हें खास तौर पर परेशान किया था। फिंच ने हाल में ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट पर रिलीज हुई वेब सीरीज के दौरान कहा, 'मैं पसीने-पसीने हो कर उठता था। भुवनेश्वर मुझे बार-बार अंदर आती गेंद पर आउट कर रहे हैं।' मुझे डरावने सपने आते थे भारतीय तेज गेंदबाज ने फिंच को चार बार आउट किया था। इसमें तीन बार वनडे इंटरनैशनल और एक बार टी20 इंटरनैशनल मैच में आउट किया। फिंच ने यह भी कहा, 'वह रात में यह सोचकर उठ जाते थे कि अगले दिन बुमराह का सामना करना है।' भारत ने उस साल शानदार प्रदर्शन किया था। बॉर्डर-गावस्कर ट्रोफी 2-1 से जीती थी। ऑस्ट्रेलियाई धरती पर यह किसी भी एशियाई टीम की पहली सीरीज जीत थी। इसके बाद वनडे सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की और फिर टी20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही। बुमराह ने भारत की टेस्ट जीत में अहम भूमिका निभाई थी। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने चार मैचों की सीरीज में 21 विकेट लिए थे। कभी वॉर्न को डराते थे सचिन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने भी कहा था कि उन्हें सपने में आकर भी उन्हें डराते थे। 1998 में ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के दौरान पर सचिन तेंडुलकर ने वॉर्न की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दी थीं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/33k30xl
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support