नई दिल्ली हाल ही में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रद्द हुई वनडे सीरीज के दौरान पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर को कॉमेंट्री पैनल में जगह नहीं दी गई। मांजरेकर पिछले काफी समय से बीसीसीआई के कॉमेंट्री पैनल का हिस्सा थे और वह भारत के मैचों में कॉमेंटेटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थें। कॉमेंट्री पैनल से अपना नाम हटने के बाद मांजरेकर ने कहा है कि शायद बीसीसीआई को मेरा प्रदर्शन पसंद नहीं आया। एक प्रफेशनल के रूप में मैं इसे स्वीकार करता हूं। रविवार शाम को संजय मांजरेकर ने एक ट्वीट कर इस मुद्दे पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। इस पूर्व बल्लेबाज ने लिखा, 'मैंने कॉमेंट्री को हमेशा ही सौभाग्य माना है, लेकिन इसे कभी अधिकार नहीं माना। यह मेरे नियोक्ताओं पर कि वह मुझे चुनें (कॉमेंट्री के लिए) या नहीं और मैं हमेशा ही इसका सम्मान करता हूं। शायद बीसीसीआई मेरे प्रदर्शन से खुश नहीं होगा। एक प्रफेशनल के रूप मैं इसे स्वीकार करता हूं।' भारत के लिए 37 टेस्ट और 74 वनडे मैच खेलने वाले इस पूर्व बल्लेबाज को धर्मशाला वनडे मैच के समय कॉमेंट्री टीम में नहीं थे, जबकि सुनील गावसकर, लक्ष्मण शिवरामकृष्णन और मुरली कार्तिक सहित बीसीसीआई के कॉमेंट्री पैनल के अन्य सभी सदस्य वहां मौजूद थे। बता दें धर्मशाला वनडे मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज के बाकी दो मैच कोरोना वायरस के चलते रद्द कर दिए गए।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2We2D61






0 comments:
Post a Comment