Sunday, March 15, 2020

जयदेव ने की सगाई, सोशल मीडिया पर बताया

नई दिल्ली पहली बार रणजी ट्रोफी जीतने के बाद सौराष्ट्र के तेज गेंदबाज के जीवन में एक और खुशी आई है। उनादकत ने सगाई कर ली है। रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद ही इस खबर का ऐलान किया। इंस्टाग्राम पर बाएं हाथ के इस गेंदबाज ने अपनी पार्टनर के साथ तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने इसके साथ ही कैप्शन दिया, - छह घंटे, दो भोजन और बाद में एक साझा मड केक (6 hours, 2 meals & 1 shared mud cake later) उनादकत ने हाल ही में रणजी ट्रोफी में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी कप्तानी में सौराष्ट्र को रणजी चैंपियन बनाया। सौराष्ट्र ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर पहली बार यह ट्रोफी जीती। उनादकत ने इस रणजी सीजन में 13.23 के औसत से 67 विकेट हासिल किए। यह किसी तेज गेंदबाज द्वारा हासिल गये सबसे ज्यादा विकेट थे। वहीं यह कुल मिलाकर दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। भारतीय कप्तान विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा ने शनिवार को जयदेव की तारीफ की और कहा कि उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए। शर्मा ने कहा, 'मैं सौराष्ट्र को रणजी ट्रोफी में शानदार प्रदर्शन की बधाई देता हूं। खास तौर पर उनादकत को बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने इस सीजन में 67 विकेट लिए।' शर्मा ने कहा, 'उन्हें भारतीय टीम में शामिल करना चाहिए। वह आईपीएल में पहले ही अपने आप को साबित कर चुके हैं और अब उन्होंने दिखा दिया है कि वह लंबे प्रारूप में भी कारगर गेंदबाज हैं।'


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/38TCe0a
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support