Thursday, March 19, 2020

इस क्रिकेटर के साथ क्वारंटाइन पसंद करेंगे स्टेन

जोहानिसबर्गसाउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज ने कहा है कि वह अपने कप्तान के साथ अलगाव (क्वारंटाइन) में रहना पसंद करेंगे। इस समय पूरा विश्व कोरोना वायरस के खतरे से जूझ रहा है जिसने अभी तक 8,000 से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। वेबसाइट क्रिकइन्फो ने स्टेन के हवाले से लिखा है, ‘मैं डि कॉक जैसे शख्स के साथ अलगाव में रहना पसंद करूंगा।’ अपनी इस पंसद का कारण बताते हुए स्टेन ने कहा कि डि कॉक एक अच्छे बावर्ची हैं और उनके साथ रहने से उन्हें मछली पकड़ने के विडियो देखने का समय मिलेगा। पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘वह मेरे विश्व के पसंदीदा लोगों में से हैं। अगर आप उनके होटल के कमरे में जाएंगे तो वो या तो मछली पकड़ने की तैयारी में लगे होंगे या फिर खाना बनाने के विडियो देख रहे होंगे। जब आप उनके घर पर जाएंगे तो वह यही काम कर रहे होंगे।’ स्टेन ने कहा, ‘मुझे खाना बनाना पसंद नहीं है और वह जानते हैं तो यह अच्छा होगा क्योंकि ऐसे में मैं वो सभी मछली पकड़ने के विडियो देख सकता हूं जो वो देख रहे होंगे। वह खाना बना सकते हैं।’ उनसे जब पूछा गया कि वह ऐसे समय में किस मैच को देखना पसंद करेंगे तो उन्होंने कहा, ‘मैं 1999 तक के सभी वर्ल्ड कप देखूंगा, 1992, 96, 99... मुझे यह सभी पसंद हैं।’ उन्होंने कहा, ‘साउथ अफ्रीका में खेला गया वर्ल्ड कप (2003) भी क्योंकि तभी मैं ब्रैट ली जैसे गेंदबाजों को पसंद करने लगा था क्योंकि मैं जानता था कि मैं उनके खिलाफ खेल सकता हूं और उनसे मिल सकता हूं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2xKi23N
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support