Thursday, March 19, 2020

IPL कब से शुरू? खेल मंत्री ने दिया यह जवाब

नई दिल्लीखेल मंत्रालय ने गुरुवार को साफ कर दिया कि प्रतिष्ठित इंडियन प्रीमियर लीग () के 13वें सीजन के भविष्य पर फैसला 15 अप्रैल के बाद ही लिया जाएगा। मंत्रालय ने बताया कि खतरनाक कोरोना वायरस के कारण मौजूदा स्थिति को देखने के बाद ही 15 अप्रैल के बाद नई अडवाइजरी जारी की जाएगी। खेल मंत्री ने कहा कि क्रिकेट के मसलों पर फैसला बीसीसीआई को लेना होता है। इस बीमारी का असर सीधे तौर पर देश के नागिरकों पर पड़ेगा। उन्होंने कहा, ‘15 अप्रैल के बाद सरकार स्थिति के हिसाब से नई अडवाइजरी जारी करेगी। बीसीसीआई क्रिकेट कोे मसलों को देखती है और यह ओलिंपिक स्पोर्ट नहीं है।' देखें, उन्होंने साथ ही कहा, 'यह सिर्फ एक खेल टूर्नमेंट का सवाल नहीं बल्कि नागरिकों की सुरक्षा का सवाल है। एक टूर्नमेंट में हजारों लोग आते हैं। इसलिए यह सिर्फ खेल संघ और खिलाड़ियों की बात नहीं, यह हर नागरिक की बात है।’ आईपीएल की शुरुआत 29 मार्च से होनी थी लेकिन बीसीसीआई ने इसे कोरोना वायरस के कारण 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया है। खेल मंत्रालय ने 12 मार्च को सूचना जारी करते हुए कहा था कि कोरोना वायरस के कारण सभी घरेलू टूर्नमेंट रद्द किए जाते हैं और अगर टूर्नमेंट का आयोजन जरूरी हो तो इसे बिना दर्शकों के कराया जाए। दिल्ली सरकार केंद्र सरकार से एक कदम आगे रही थी। उसने दिल्ली में 31 मार्च तक आईपीएल कराने पर ही पाबंदी लगा दी है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2UgBgFU
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support