Thursday, March 12, 2020

गलती से लगा धोनी के बल्ले को रैना का पैर, फिर...

नई दिल्ली बीते काफी समय से भारतीय क्रिकेट टीम से दूर हैं। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में की जर्सी में नजर आएंगे। आईपीएल के 13वें सीजन की शुरुआत 29 मार्च से हो रही है। फिलहाल 'चिन्ना थाला' चेन्नै सुपर किंग्स के ट्रेनिंग कैंप में व अन्य खिलाड़ियों के साथ पसीना बहा रहे हैं। रैना जहां एक बार फिर आईपीएल खिताब जीतने के लिए कड़ी तैयारी कर रहे हैं वहीं नेट्स में उनके एक जेस्चर ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया। रैना ने धोनी के लिए जो सम्मान दिखाया उसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। क्या हुआ था सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान बात कर रहे हैं। इसी दौरान गलती से रैना का पैर धोनी के बैट को लग जाता है। हालांकि रैना फौरन धोनी के बल्ले को हाथ लगाकर चूमते हैं। इसके बाद दोनों खिलाड़ी अपनी बातचीत जारी रखते हैं। यह विडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। यह विडियो मंगलवार को जारी किया गया था। चेन्नै और मुंबई के बीच पहला मुकाबला चेन्नै सुपर किंग्स और गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल का पहला मैच खेला जाना है। यह मैच 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में होना है। हालांकि कोरोना वायरस के चलते आईपीएल के आयोजन को लेकर तमाम संदेह जताए जा रहे हैं। धोनी के लिए निजी रूप से भी यह सीजन काफी मायने रखता है। अगर वह इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के संभावितों में शामिल हो सकते हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3cRqq1F
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support