Thursday, March 12, 2020

IND vs SA: बिना दर्शकों के होंगे सीरीज के बाकी मैच!

नई दिल्लीभारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ और कोलकाता में होने वाले आखिरी दो एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच महामारी के कारण खाली स्टेडियम में खेले जा सकते हैं। लखनऊ में मैच 15 मार्च को जबकि कोलकाता में 18 मार्च को खेला जाना है। सीरीज का पहला मैच गुरुवार को बारिश के कारण रद्द हो गया। धर्मशाला में लगातार हो रही बारिश के चलते टॉस भी नहीं हो पाया। खेल मंत्रालय ने परामर्श जारी करके कहा है कि अगर किसी खेल प्रतियोगिता को स्थगित नहीं किया जा सकता है तो फिर भारी संख्या में दर्शकों के बिना इनका आयोजन किया जाना चाहिए। बीसीसीआई सूत्रों ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘बीसीसीआई को खेल मंत्रालय का परामर्श मिला है। अगर हमें भीड़ जुटाने से बचने की सलाह दी जाती है तो हमें उसका पालन करना होगा।’ आईपीएल पर भी खतरा महाराष्ट्र में कोरोना के खतरे को देखते हुए राज्य सरकार राज्य में आईपीएल के आयोजन को लेकर चिंतित दिख रही है। बुधवार को राज्य सरकार कैबिनेट ने इस मसले पर मीटिंग की और इस बैठक के बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने भी कहा है कि इन हालात में आईपीएल को लेकर राज्य सरकार को बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। टोपे ने बताया, 'सरकार के पास दो ही विकल्प हैं - आईपीएल मैचों को स्थगित करना या फिर उन्हें टीवी दर्शकों तक सीमित रखना।' यानी महाराष्ट्र में होने वाले मैचों में दर्शकों को मैदान में जाने की अनुमति नहीं होगी। यानी लोग सिर्फ टीवी पर ही मुकाबले देख पाएंगे। विदेश मंत्रालय ने भी दी सलाहगुरुवार को विदेश मंत्रालय ने कोरोना वायरस के चलते देश में आईपीएल नहीं करवाने की सलाह दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि आखिरी फैसला तो आयोजकों को लेना है कि वह आईपीएल 2020 का आयोजन करवाना चाहते हैं अथवा नहीं लेकिन हमारी सलाह यही है कि इस लीग को इस साल नहीं करवाया जाए। एजेंसी के इनपुट के साथ


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/38JP7tt
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support