Sunday, March 15, 2020

गेल का फिल्मी डॉयलॉग सुन छूटी युवी की हंसी

नई दिल्ली क्रिस गेल मैदान पर खेल का जितना आनंद उठाते रहे हैं मैदान के बाहर भी वे उतनी ही मस्ती करते हैं। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म टि्वटर पर गेल का एक विडियो शेयर किया है। इसमें यह कैरेबियन खिलाड़ी बॉलिवुड के डॉयलॉग को दोहराने की कोशिश कर रहा है। वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज गेल, 'कॉन्फिडेंस मेरा, कब्र बनेगी तेरी' बोलने की कोशिश करते हैं हालांकि वह इस डॉयलॉग को पूरा नहीं कर पाते हैं लेकिन उनका स्टाइल जरूर मजेदार नजर आ रहा है। विडियो में युवराज भी दिखाई दे रहे हैं। वह गेल के पीछे खड़े हैं। और जब गेल डॉयलॉग पूरा नहीं कर पाते हैं तो युवी अपनी हंसी नहीं रोक पाते। युवराज हाल ही में इसी महीने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे। वहां वह सचिन तेंडुलकर की टीम में खेले थे। भारत ने शुरुआती दोनों मैच जीते थे। हालांकि कोरोना वायरस के सामने आने के बाद इस सीरीज को कैंसिल कर दिया गया। क्रिस गेल, इस बीच आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में खेलते नजर आएंगे। बीसीसीआई ने शुक्रवार को घोषणा की कि फिलहाल आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया गया है। शनिवार को बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने भी इस बात की पुष्टि की। गांगुली ने बताया कि यह टूर्नमेंट छोटा हो सकता है। आईपीएल पहले 29 मार्च को शुरू होना चाहिए।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/38RyqMT
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support