Sunday, March 15, 2020

बाबर की तारीफ में शोएब अख्तर बोले- महान खोज

लाहौर पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट गेंदबाज ने बल्लेबाज की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि बाबर पाकिस्तान क्रिकेट की सबसे बड़ी खोज में से एक हैं। साल 2016 में पाकिस्तान के लिए डेब्यू करने वाले बाबर ने बहुत कम समय में विश्व क्रिकेट में अपना एक अहम स्थान बना लिया है। क्रिकेट पाकिस्तान ने अख्तर के यूट्यूब चैनल का हवाले देते हुए लिखा है, 'जब आप इतनी आसान विकेट पर बाबर को गेंदबाजी करते हैं तो आपको नतीजों के लिए तैयार रहना चाहिए। बाबर पाकिस्तान क्रिकेट की सबसे बड़ी खोज में से एक हैं।' बाबर ने पाकिस्तान के लिए 26 टेस्ट, 74 वनडे और 38 टी20 मैच खेले हैं और इनमें क्रमश: 1850, 3359 और 1471 रन बनाए हैं। टेस्ट में बाबर के नाम 5 शतक हैं, जबकि वनडे में उनके नाम 11 शतक हैं। बाबर के नाम 22 साल की उम्र में पाकिस्तान के लिए लगातार तीन वनडे शतक बनाने का रेकॉर्ड दर्ज है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2vrCqGi
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support