Thursday, April 2, 2020

एफ-1 में रेस लगाते दिखेंगे वर्ल्ड कप के हीरो स्टोक्स

लंदनइंग्लैंड के विश्व कप क्रिकेट हीरो आभासी मंच पर इस सप्ताह के आखिर में एफवन ईस्पोर्ट्स ग्रां प्री रेसिंग में फॉर्मूला वन ड्राइवरों से टक्कर लेंगे। ड्राइवर मेलबर्न में आभासी अलबर्ट पार्क के आसपास प्रतिस्पर्धा करेंगे। इनमें फेरारी के चार्ल्स लेकलर्क और रेडबुल के एलेक्स एलबन शामिल हैं। इंग्लैंड के इस शीर्ष क्रिकेटर के साथ विलियम्स के ड्राइवर जार्ज रसेल, मैकलारेन के लैंडो नौरिस और विलियम्स के ही निकोलस लतीफी भी भाग लेंगे। इस फॉर्मूला वन सत्र की पहली आठ रेस कोरोना वायरस के कारण स्थगित या रद्द हो गई। मेलबर्न पार्क में सत्र की पहली ऑस्ट्रेलियाई ग्रां प्री का आयोजन किया जाता है। स्टोक्स ने ट्वीट किया, ‘तीन दिन के अभ्यास के बाद पहली बार ग्रां प्री में भाग लूंगा।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bWfDCb
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support