Thursday, April 2, 2020

धर्म नहीं, जाति नहीं... ट्रोल होने पर हरभजन ये बोले

नई दिल्लीस्टार भारतीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कोरोना वायरस के खिलाफ इस मुश्किल समय में लोगों से धर्म और जाति से ऊपर उठकर एक दूसरे की मदद करने की अपील की है। हरभजन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें सिख समुदाय के लोग इंग्लैंड में जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं और उन्हें भोजन बांट रहे हैं। हरभजन ने लिखा, ‘कोई धर्म नहीं, कोई जात नहीं । केवल मानवता.. सुरक्षित रहें और घर पर रहें। प्यार फैलाएं, नफरत या वायरस नहीं। हर किसी के लिए प्रार्थना करें। वाहेगुरु सभी को आशीर्वाद दें।’ हरभजन इससे पहले पाकिस्तानी के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी की फाउंडेशन का सपॉर्ट करने को लेकर फैन्स द्वारा ट्रोल हो गए थे। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने बुधवार को लिखा था, ‘सच में मुझे समझ नहीं आ रहा कि कैसे कमजोर लोगों की मदद करने के लिए एक मेसेज फैलाया गया। मैंने कोविड-19 से परेशान लोगों की मदद करने के लिए था। मेरा इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था। मैं एक भारतीय हूं और हमेशा भारतीय ही रहूंगा, हमेशा मानवता की भलाई के लिए खड़ा रहूंगा। जय हिंद।’ दूसरी ओर, ट्रोल होने वाले भज्जी और युवी के सपॉर्ट में शाहिद अफरीदी भी उतरे थे। उन्होंने लिखा था- मानवता के संदेशों को गलत तरीके से लेने पर दुखी हूं। हम प्यार और शांति के लिए राजदूत हैं। वास्तव में युवराज सिंह और हरभजन सिंह के मेसेज महत्वपूर्ण है।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2R5bsfj
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support