Thursday, April 2, 2020

जब अजहर से बोले सचिन, फेल हुआ तो वापस नहीं आउंगा

नई दिल्लीइस बात से सभी वाकिफ हैं कि ने अपने करियर की शुरुआत मध्य क्रम से की थी और नवजोत सिंह सिद्धू के चोटिल होने के बाद से ही वह न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार पारी की शुरुआत करने उतरे थे। तेंडुलकर ने बताया है कि उन्होंने तत्कालीन कप्तान और मैनेजर अजीत वाडेकर से ऑकलैंड में पारी की शुरुआत करने को कहा था। अपने निजी एप 100एमबी पर बात करते हुए तेंडुलकर ने कहा, ‘जब मैंने सुबह होटल छोड़ा तो मुझे नहीं पता था कि मैं पारी की शुरुआत करने वाला हूं। हम मैदान पर पहुंचे और अजहर तथा वाडेकर सर ड्रेंसिंग रूम में थे। उन्होंने कहा कि सिद्धू फिट नहीं हैं तो कौन ओपनिंग करेगा। मैंने कहा कि मैं करूंगा। मुझे अपने ऊपर पूरा विश्वास था कि मैं उन गेंदबाजों पर अटैक कर सकता हूं।’ उन्होंने कहा, ‘पहली प्रतिक्रिया थी कि मैं ओपनिंग क्यों करना चाहता हूं? लेकिन मुझे अपने ऊपर विश्वास था कि मैं कर सकता हूं। ऐसा नहीं था कि मैं वहां जाकर स्लॉग शॉट खेल वापस आ जाऊंगा। मैं अपना आम खेल जारी रखूंगा जो अटैक करना है।’ तेंडुलकर ने उस मैच में 49 गेंदों पर 82 रन बनाए थे। इसके बाद सचिन वनडे टीम के नियमित ओपनर बन गए। उन्होंने कहा, ‘तब तक सिर्फ मार्क ग्रेटबैच ने 1992 में ऐसा किया था क्योंकि तब तक आम ट्रेंड यही था कि पहले 15 ओवर आराम से खेले जाएं क्योंकि गेंद नई है। आप पहले गेंद की चमक खत्म कर दो और फिर तेजी से रन बनाओ। इसलिए मुझे लगा कि अगर मैं जाकर पहले 15 ओवर तेजी से रन बना सका तो यह विपक्षी टीम पर काफी दबाव बना देगा। मैंने कहा था कि अगर मैं विफल रहा तो मैं आपके पास दोबारा नहीं आऊंगा, लेकिन मुझे एक मौका दीजिए।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3bEn28O
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support