Saturday, April 4, 2020

कोविड-19: इंग्लैंड के क्रिकेटरों की सैलरी में कटौती की पेशकश

लंदनइंग्लैंड के पुरुष और महिला क्रिकेटरों ने के खिलाफ लड़ाई के लिए अपनी-अपनी सैलरी में कटौती और पांच लाख पाउंड दान देने की पेशकश की है। इससे पहले इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने खिलाड़ियों के वेतन में 20 प्रतिशत की कटौती का प्रस्ताव रखा था। ईसीबी पेशेवर क्रिकेटरों के संघ के प्रतिनिधियों के जवाब का इंतजार कर रहा था। पांच लाख पाउंड दान पुरुष क्रिकेटरों के वेतन में 20 प्रतिशत कटौती के बराबर है जबकि महिला क्रिकेटरों ने अप्रैल, मई और जून के वेतन में कटौती का प्रस्ताव रखा है। जानें, खिलाड़ियों की ओर से जारी बयान के मुताबिक, ‘इंग्लैंड के अनुबंधित पुरुष क्रिकेटरों से बातचीत के बाद हम ईसीबी को पांच लाख पाउंड दान देने पर सहमत हुए हैं।’ इसमें कहा गया, ‘इसकी पूरी जानकारी अगले सप्ताह दी जाएगी। यह अनुबंधित खिलाड़ियों की सैलरी में अगले तीन महीने तक 20 प्रतिशत कटौती के बराबर है।’ कुछ क्रिकेटर व्यक्तिगत तौर पर भी योगदान दे चुके हें। विकेटकीपर जोस बटलर अपनी 2019 विश्व कप की जर्सी की नीलामी कर रहे हैं जबकि महिला टीम की कप्तान हीथर नाइट स्वयंसेवी के तौर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा से जुड़ गईं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/39CwiZD
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support