Saturday, April 4, 2020

पेन ने बताया- टेस्ट कप्तानी का दावेदार, कमिंस बोले, जीनियस

मेलबर्नऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज इस बात से खुश हैं कि मौजूदा कप्तान टिम पेन उन्हें भविष्य में टेस्ट कप्तानी का दावेदार मानते हैं। 35 बरस के पेन ने हाल में रिटायर होने की ओर इशारा किया था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान को लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ के कप्तानी करने पर लगाया गया प्रतिबंध भी समाप्त हो चुका है। इससे पहले पेन ने स्मिथ, कमिंस, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी ओर मार्नस लाबुशेन के नाम लिए थे। पढ़ें, पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क भी लगातार कमिंस के नाम की पैरवी कर रहे हैं। कमिंस ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, ‘यह सुनकर अच्छा लगा। मुझे पेन के साथ उप-कप्तानी करके अच्छा लग रहा है। वह जीनियस हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं पहले भी कह चुका हूं कि अभी कप्तानी की बात करना सही नहीं है, जब पेन और आरोन फिंच अपना काम बखूबी कर रहे हैं। अभी इस तरह की बातें बेमानी हैं।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2UFTSjT
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support