लंदनन्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और इंडियन प्रीमियर लीग () फ्रैंचाइजी के कोच ब्रैंडन मैकलम () ने बुधवार को कहा कि पुरुष टी-20 विश्व कप को अगले साल के लिए स्थगित कर दिया जाना चाहिए। इसकी जगह लुभावनी इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन करना चाहिए। () महामारी के कारण पूरी दुनिया की सभी खेल गतिविधियां रूक गई हैं और ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्टूबर से 15 नवंबर को होने वाले 2020 टी-20 विश्व कप के आयोजन पर भी स्थगित होने का खतरा बना हुआ है। इसके कारण इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 13वां चरण पर भी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया है जिसे 29 मार्च से शुरू होना था। मैकलम ने लाइव चैट में कहा, ‘मुझे लगता है कि आईपीएल कोशिश करेगा कि अक्टूबर की विंडो उसे मिल जाए और टी-20 विश्व कप और आगे बढ़ जाए।’ इसके साथ ही महिला वनडे विश्व कप को न्यूजीलैंड में फरवरी 2021 में आयोजित कराया जाना है। आईपीएल टीम कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के कोच मैकलम ने कहा, ‘इसका मतलब हो सकता है कि महिला विश्व कप को और आगे बढ़ा दिया जाए लेकिन हमें सभी तीनों टूर्नमेंट आयोजित होते हुए दिख जाएं।’ मैकलम ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि टी-20 विश्व कप दर्शकों के बिना खेला जाएगा और उनका मानना है कि 16 देशों की टीमें कोविड-19 महामारी के कारण लगी यात्रा पांबदियों के कारण ऑस्ट्रेलिया भी नहीं पहुंच पाएंगी। अगर आईपीएल नहीं खेला गया तो किसी भी खिलाड़ी या सहयोगी स्टाफ को भुगतान नहीं किया जाएगा। आईसीसी के मुख्य कार्यकारियों की समिति की गुरुवार को कॉन्फ्रेंस कॉल के जरिए बैठक होगी, जिसमें कोविड-19 के कारण वित्तीय असर की चर्चा की जाएगी और सभी आईसीसी वैश्विक प्रतियोगिताओं की योजना पर भी चर्चा होगी जिसमें टी-20 विश्व कप भी शामिल है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2x02n0h






0 comments:
Post a Comment