Wednesday, April 22, 2020

देश की सेवा करनी है, बैन हटाएं... क्रिकेटर की विनती

कराचीपाकिस्तान के पूर्व कप्तान (Saleem Malik) ने बुधवार को देश के क्रिकेट प्रशासकों से (match-fixing) के कारण उन पर लगा आजीवन प्रतिबंध हटाने का आग्रह किया ताकि वह कोचिंग का अपना सपना पूरा कर सकें। मलिक को 2000 में मैच फिक्सिंग का दोषी पाया गया था, जिसके बाद उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया था। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के दोषी अन्य खिलाड़ियों को खेल में वापसी की अनुमति दी गई, लेकिन उन्हें नहीं। मलिक ने वीडियो संदेश में कहा, ‘मैं कोच के रूप में अपने देश और खिलाड़ियों की सेवा करना चाहता हूं।’ पूर्व तेज गेंदबाज अताउर रहमान पर भी जांच के बाद आजीवन प्रतिबंध लगाया गया था जबकि छह अन्य खिलाड़ियों पर जुर्माना किया गया था। पाकिस्तान की तरफ से 1982 से 1999 के बीच 103 टेस्ट और 283 वनडे खेलने वाले 57 वर्षीय मलिक ने कहा, ‘जब भी मैंने कोच के रूप में सेवाएं देने की कोशिश की मेरे नाम पर विचार नहीं किया गया।’


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2XXURye
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support