नई दिल्लीभारत को 2007 में टी-20 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले कोविड-19 से लड़ाई में इस समय देश की सेवा कर रहे हैं। हिसार जिले में पुलिस उपाधीक्षक जोगिंदर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि लोग घरों में ही रहें और सराकार द्वारा लगाए गए 21 दिन के लॉकडाउन का पालन करें। अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए उन्हें 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध रहना पड़ता है। जोगिंदर ने कहा, ‘मेरा दिन सुबह छह बजे से शुरू होता है। आज मैं सुबह नौ बजे से शुरू किया और अभी घर वापस आया (रात 8 बजे) लेकिन मुझे इमरजेंसी सेवाओं के लिए तैयार रहना होता है। इसलिए देखा जाए तो मैं 24 घंटे तैयार रहता हूं। मैं न नहीं कह सकता।’ उन्होंने कहा, ‘मुझे जो एरिया देखने होते हैं वो हिसार के गांव हैं। अभी, इसमें चेक पोस्ट को देखना और न सिर्फ ट्रक तथा बस को निर्देश देना बल्कि आम आदमी को भी देखना शामिल होता है। एक आम संदेश यह होता है कि जब तक जरूरत न हो घरों से बाहर न निकलो। अगर कोई बिना कारण के बाहर है तो हम उन्हें कानून के मुताबिक सजा दे सकते हैं।’ जोगिंदर ने 2007 टी-20 विश्व कप के फाइनल का आखिरी ओवर फेंका था और को आउट कर टीम को खिताबी जीत दिलाई थी। बता दें कि यह टूर्नमेंट पहली बार हुआ था और धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने इतिहास रचा था।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2V0pRM1






0 comments:
Post a Comment