नई दिल्लीकिलर कोरोना वायरस की वजह से देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है। तमाम खेल टूर्नमेंट या तो स्थगित हैं या फिर रद्द हो चुके हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 के आयोजन पर भी खतरा मंडरा रहा है। अब जबकि लॉकडाउन की वजह से सभी लोग घर के अंदर रहने को मजबूर हैं और सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो कर रहे हैं तो पूर्व भारतीय कप्तान की एक तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में माही अपने घर यानी रांची में हैं और वहां अपने गैराज के सामने घास काटते दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रैंचाइजी चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) ने ट्विटर पर शेयर की है। यही नहीं, साथ ही उसने फोटो क्रेडिट भी दिया है। चलिए बता देते हैं कि इस तस्वीर को कैद करने वाली कोई और नहीं बल्कि धोनी की वाइफ साक्षी ही हैं। उल्लेखनीय है कि पूरी दुनिया कोरोना वायरस की चपेट में है और इससे बचने के लिए तमाम कोशिशें की जा रही हैं। भारत की बात करें तो यहां 6 हजार से अधिक लोग संक्रमित हैं, जबकि 200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरी ओर, वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में आखिरी बार इंटरनैशनल मैच खेलने वाले धोनी की वापसी की उम्मीद आईपीएल पर टिकी हुई थी। उनकी कप्तानी वाली टीम सीएसके का कैंप भी शुरू हो चुका था, लेकिन उसे कोरोना वायरस की वजह से बंद करना पड़ा। इसके बाद धोनी सहित टीम के खिलाड़ी अपने-अपने घर लौट गए।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/3cb0NaG






0 comments:
Post a Comment