Sunday, April 5, 2020

लॉकडाउन: 5 हजार परिवारों को राशन देंगे भज्जी

नई दिल्ली टीम इंडिया के सीनियर ऑफ स्पिनर हरभजर सिंह और उनकी पत्नी ने लॉकडाउन के दिनों में गरीबों की मदद करने के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। ने अपने टि्वटर हैंडल से कुछ तस्वीरें ट्वीट यह जानकारी दी। अपने ट्वीट में भज्जनी ने बताया कि वह और उनकी पत्नी गीता बसरा जालंधर के 5000 परिवारों को इस मुश्किल घड़ी में राशन उपलब्ध कराएंगे। भज्जी ने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, 'सतनाम वाहेगुरु.. बस हिम्मत हौसला देना.. गीता बसरा और मैं आज से यह व्रत लेते हैं कि हम 5000 परिवारों को राशन बांटेंगे। वाहे गुरु हम सभी पर कृपा करें।' अपने ट्वीट में हरभजन ने कुछ तस्वीरों के साथ एक संदेश भी लिखा, जिसमें उन्होंने बताया, 'भगवान के आशीर्वाद से मैं और गीता बसरा (हरभजन सिंह की पत्नी) जालंधर में रहने वाले 5000 ऐसे परिवारों को राशन बांटेंगे, जो इस मुश्किल समय में अपने परिवार का पेट भरने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। भज्जी ने इस संदेश में आगे लिखा, 'हम अपने साथी नागरिकों का भार कम करने की कोशिश करेंगे। सुरक्षित रहें, भीतर रहें और सकारात्मक रहें। भगवान हम सभी पर दया करे। जय हिंद।' यही ट्वीट गीता बसरा ने भी अपने ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया, जिसे भज्जी ने एक बार फिर रिट्वीट भी किया। भज्जी से पहले देश के कई नामी क्रिकेटर लॉकडाउन के चलते गरीब परिवारों को हो रही समस्याओं के लिए भोजन और अन्य जरूरी मदद कर चुके हैं।


from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2UK4jTV
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support