नई दिल्ली पूर्व भारतीय स्टार क्रिकेटर ने कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए शनिवार को प्रधानमंत्री केयर्स कोष में 50 लाख रुपये का दान देने का वादा किया। इस ऑलराउंडर ने इस महामारी के खिलाफ लोगों से एकजुट रहने की अपील भी की, जिससे अभी तक देश में 3,000 से ज्यादा लोग संक्रमित हैं और 70 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाने की अपील का जिक्र करते हुए पूछा, 'जब हम एकजुट होते हैं तो हम मजबूत होते हैं। मैं आज रात 9 बजे 9 मिनट के लिए एक मोमबत्ती जलाऊंगा। क्या आप मेरे साथ हो?' युवराज ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'इस एकता दिखाने वाले दिन मैं प्रधानमंत्री केयर्स कोष में 50 लाख रुपये दान देने का वादा करता हूं। कृप्या आप भी अपनी ओर से योगदान करें।' मोदी की अपील के बाद कई खिलाड़ियों ने देशवासियों से 9 मिनट के लिए बत्तियां बुझाकर अपने घरों की बालकनी में मोमबत्ती या दीया जलाने का आग्रह किया है।
from Cricket News in Hindi, Cricket Updates, Live Scorecard, Schedules, Results, Teams and Points Table – Navbharat Times https://ift.tt/2wUF6Nu






0 comments:
Post a Comment